Home » जिले के चारों विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी ने किया नामांकन दाखिल, समर्थकों की उमड़ी भीड़
कोरबा छत्तीसगढ़

जिले के चारों विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी ने किया नामांकन दाखिल, समर्थकों की उमड़ी भीड़

कोरबा। जिले के चारों विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के दौरान कुमारी शैलजा, ज्योत्सना महंत एवं चरण दास महंत उपस्थित थे। कोरबा विधानसभा से जयसिंह अग्रवाल, कटघोरा विधानसभा पुरुषोत्तम कंवर, पाली-तानाखार दुलेश्वरी सिदार एवं रामपुर विधानसभा फूल सिंह राठिया अपना नामांकन दाखिल किया।

इससे पूर्व मुख्य मार्ग पर जमकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। कोरबा विधानसभा प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल के समर्थन में हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा। समर्थकों की भीड़ बड़ी संख्या में घंटाघर चौक पर पहुंची। यहां से कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया गया।

Search

Archives