बिलासपुर। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें रतनपुर में 15 लोग कोरबा बिलासपुर नेशनल हाईवे के बगल से जाने वाले सर्विस रोड पर रात को जन्मदिन मना रहे थे और तलवार से केक काट रहे थे। जिसका वीडियो वायरल होने पर तत्काल वीडियो में उपस्थित 15 लोगो की पहचान की गई एवं थाना रतनपुर में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट 126(2),191(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया और तलवार एवं गाड़ी को जप्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में रुपेश केवर्त पिता स्व. सुरेश केवर्त, कमलेश कुमार सरवनस पिता सुखी राम सरवन, रितेश नायक पिता गणेश नायक, कर्ण सिंह पिता लखपति सिंह, रणजीत केवट पिता सुरेश केवट, अभ्युदय भारद्वाज पिता संतोष भारद्वाज, अन्य 9 नाबालिग बालक सभी निवासी ग्राम खैरखूंडी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर शामिल है।







