“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कुसमुण्डा एवं दीपका पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
कोरबा। थाना कुसमुण्डा एवं दीपका पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिना सुरक्षा ज्वलनशील पदार्थ परिवहन करने वाले 8 वाहनों पर कार्रवाई की है। कुल 5800 लीटर डीजल जप्त किया गया है।
दरअसल पुलिस को 9 अप्रैल को दोनों थाना क्षेत्रों में बिना सुरक्षा के ज्वलनशील पदार्थ (डीजल) के अवैध परिवहन की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 8 वाहनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 5800 लीटर डीजल जप्त किया गया।
थाना कुसमुण्डा की कार्रवाई (04 प्रकरण)
कुल जप्त डीजल– 5150 लीटर
अपराध क्रमांक 75/26, धारा 287 BNS
आरोपी – तिरेंद्र ठाकरे, पिता – मदनलाल ठाकरे, उम्र 36 वर्ष
निवासी – बेल्टिकरी, दीपका, जिला कोरबा
जप्ती – 3605 लीटर डीजल
अपराध क्रमांक 76/26, धारा 287 BNS
आरोपी – नवलेश सिंह, पिता – चंद्रपाल सिंह, उम्र 23 वर्ष
निवासी – रंजना, थाना दीपका
जप्ती – 545 लीटर डीजल
अपराध क्रमांक 77/26, धारा 287 BNS
आरोपी – केशव कश्यप, पिता – कुजेश्वर कश्यप, उम्र 23 वर्ष
निवासी – बुंदेली, थाना बालको
जप्ती – 500 लीटर डीजल
अपराध क्रमांक 78/26, धारा 287 BNS
आरोपी – अमन कुमार, पिता – सनत कुमार, उम्र 22 वर्ष
निवासी – जोरहाडबरी, थाना हरदीबाजार
जप्ती – 500 लीटर डीजल
थाना दीपका की कार्रवाई(04 प्रकरण)
कुल जप्त डीजल– 650 लीटर
अपराध क्रमांक 138/26, धारा 287 BNS
आरोपी – झूलेलाल दुलार साय यादव, पिता – यादव, उम्र 30 वर्ष
निवासी – सूची हरदी, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा
जप्ती – बोलेरो पिकअप CG 10 BJ 1665, 200 लीटर डीजल
अपराध क्रमांक 139/26, धारा 287 BNS
आरोपी – सुनील कुमार यादव, पिता – सुरेश कुमार यादव, उम्र 23 वर्ष
निवासी – रेकी, थाना हरदी बाजार
जप्ती – बोलेरो पिकअप CG 12 AS 2365, 200 लीटर डीजल
अपराध क्रमांक 140/26, धारा 287 BNS
आरोपी – दिलहरण मरावी, पिता – खेदुराम मरावी, उम्र 38 वर्ष
निवासी – चौड़हा, थाना हरदी बाजार
जप्ती – बोलेरो पिकअप CG 11 AZ 6201, 250 लीटर डीजल
अपराध क्रमांक 141/26, धारा 287 BNS
आरोपी – सुनील कुमार सिंह, पिता – स्व. भुनेश्वर सिंह, उम्र 32 वर्ष
निवासी – ज्योति नगर, दीपका
जप्ती – टाटा वाहन CG 12 AP 1020, 300 लीटर डीजल (प्रकरण अनुसार दर्ज)







