कोरबा। पुलिस के द्वारा नशा सामग्री का सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 185 एम. व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। पुलिस कार्यवाही में 12 दिनों में 184 प्रकरण दर्ज किए हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सहित सभी अनुभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में, 01 अगस्त से 12 अगस्त 2025 तक पूरे जिले में एम.व्ही . एक्ट के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान में जिले के सभी थाना, चौकी एवं यातायात पुलिस ने मिलकर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पैनी नज़र रखी। चेकिंग के दौरान ऐसे वाहन चालकों एवं व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई जो मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन कर रहे थे।
अभियान के मुख्य परिणाम
▪️कुल दर्ज प्रकरण: 184 (एम.व्ही . एक्ट के तहत)
▪️कार्रवाई की अवधि: 12 दिन (01.08.2025 से 12.08.2025)
▪️अभियान में सम्मिलित: सभी थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात पुलिस टीम
कोरबा पुलिस के द्वारा 185 एम.व्ही . एक्ट की कार्यवाही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं यातायात अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। आगे भी जिले में ऐसे चेकिंग अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि सड़क सुरक्षा को और सुदृढ़ किया जा सके।
वहीं कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वे वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, साथ ही निर्धारित गति सीमा का पालन करने कहा है।







