कोरबा। थाना बालकोनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में एक आरोपी के साथ विधि से संघर्षरत दो बालकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मशरूका गैस सिलेंडर, साइकिल,सिल्वर का सीढ़ी, सबमर्सिबल पंप बरामद किया गया है।
दरअसल रामकुमार साहू 19 अप्रैल को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 19 अप्रैल रात्रि 11.00 बजे से 20 अप्रैल की रात्रि 3 बजे के मध्य किसी अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी के परसाभाठा मकान के अंदर घुसकर किचन में रखे गैस का सिलेंडर, बच्चों का छोटा साइकिल एवं इसके पड़ोसी तुष्यंत कुमार साहू के घर के आंगन के दरवाजा को खोलकर आंगन में रखे किर्लोस्कर कंपनी का छोटा टुल्लू पंप, गैस सिलेंडर एवं एक सिल्वर का सीढ़ी को चोरी कर ले गया है।
रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना दौरान आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा खंगालने पर तीन युवक चोरी की घटना को अंजाम देते नजर आए। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। मामले में आरोपी मनोज साहू उर्फ़ मोनू यादव उम्र 20 वर्ष, पता परसाभाठा शिव मंदिर के पास बालको, थाना बालको नगर, जिला कारेबा के द्वारा चोरी गई उक्त मसरूका को अपने घर में छुपाकर रखना बताने पर आरोपी मनोज के घर से पेश करने पर चोरी गई मसरूका को जप्त किया गया । प्रकरण में आरोपी मनोज यादव उर्फ मोनू यादव एवं दो विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।







