Home » तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, दो की मौत, चालक वाहन सहित फरार
कोरबा

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, दो की मौत, चालक वाहन सहित फरार

कोरबा। उरगा थाना अंतर्गत ग्राम सेमीपाली के पास जबरदस्त सड़क हादसा हुआ है। रात करीब 8.15बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मृतक ग्राम बरीडीह के निवासी पुरुषोत्तम पटेल 34 वर्ष एवं अयोध्या पटेल 34 वर्ष थे। इधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और आए दिन होने वाले सड़क हादसों और मौतों को लेकर नाराजगी जाहिर की। देखते ही देखते सड़क पर लोगों के एकत्र होने से चक्काजाम की स्थिति निर्मित हो गई। परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। हादसा और चक्का जाम की सूचना पर उरगा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।इसके बाद भीड़ को हटाया गया। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।

Search

Archives