Home » बालको मार्ग पर बड़ा हादसा : खाई गिरी कार, वाहन सवार चारों सुरक्षित
कोरबा छत्तीसगढ़

बालको मार्ग पर बड़ा हादसा : खाई गिरी कार, वाहन सवार चारों सुरक्षित

कोरबा। जिले के बालको नगर में सुबह लगभग 6 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बलौदा जिले का एक परिवार घूमने के लिए कोरबा स्थित कॉफी प्वाइंट आया हुआ था। वापसी के दौरान उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

कार में कुल चार लोग सवार थे। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि वाहन को भारी क्षति पहुंची है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। इसके बाद घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई।

Search

Archives