कोरबा। मानिकपुर SECL खदान में हुए मारपीट मामले में मानिकपुर चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार 8 आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने 4 आरोपी को गिरफ्तार किया था। प्रार्थी, सोशल मीडिया एवं फुटेज के आधार पर 8 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल प्रार्थी एलेश पी आनंद पिता आनंद 40 वर्ष निवासी मुड़ापार कालीबाड़ी पास चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा ने एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर FIR दर्ज कराया कि वह केसीसी कंपनी मे कार्य करता है। कलिंगा कम्पनी अंतर्गत अकांउट विभाग में कार्य करता है। 17 मई 2025 को डयूटी के दौरान वह कार्य कर रहा था कि शांम करीब 5.30 बजे के आसपास सुरेश पटेल, समेश पटेल, उदय पटेल एवं अन्य लोग केसीसी कार्यालय मानिकपुर माईस में आफिस आये और अपने साथ में एक आवेदन रखे थे, उसी आवेदन की बात को लेकर सुरेश पटेल, समेश पटेल, उदय पटेल एवं उसके अन्य साथियों द्वारा जबरन कार्यालय में घुस कर लोहे का रॉड, डंडा रखकर चक्रधर मोहंती, दीपक डे को मां बहन का गंदी-गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिए। इसके साथ ही हाथ-मुक्का से मारपीट किए। जिससे चक्रधर मोहंती एवं दीपक डे को काफी चोंट आई है, जिनको इलाज के लिए एनकेएच अस्पताल मे भर्ती कराया गया है, का रिपोर्ट दर्ज कराया ।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा में अपराध क्रमांक 353/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 324(4), 3(5) बी०एन०एस० का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा मामले की गंभीरता से जांच करने केनिर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर यातायात एवं साइबर सेल प्रभारी रविंद्र कुमार मीना व नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में पुलिस की एक संयुक्त टीम बनाकर आरोपियों की पतासाजी कर धर पकड़ करने के निर्देश प्राप्त हुए।
वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर पुलिस टीम द्वारा दौरान घटनास्थल एवं सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कार्यवाही किया गया। विवेचना एवं संकलित साक्ष्य के आधार पर प्रकरण में उक्त धारा के अतिरिक्त धारा 191(2), 191(3), 308(4), 333, 241, 117(2) बीएनएसएस का अपराध घटित होना पाये जाने से प्रकरण में धारा जोड़ी गई।
प्रकरण में आरोपी आलोक कुमार पटेल, विजय कुमार यादव, उदय कुमार पटेल एवं सुरेश पटेल के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। सोशल मीडिया एवं फुटेज के आधार पर अन्य फरार आरोपियों लव कुमार पटेल, राजकुमार पटेल, सुशील कुमार पटेल, अजय कुमार पटेल, संजय कुमार सारथी, जितेन कुमार पटेल, धनीराम यादव, सरजू कुमार जांगड़ाकी पहचान कर मानिकपुर पुलिस ने उन्हें भी तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ किया एवं घटना में संलिप्तता पाने पर 8 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
01. लव कुमार पटेल पिता दिलीप कुमार 26 वर्ष निवासी भिलाई खुर्द कमांक 02 थाना उरगा जिला कोरबा
02. राज कुमार पटेल पिता स्व० रामायण सिंह 32 वर्ष निवासी भिलाई खुर्द कमांक 02 थाना उरगा जिला कोरबा
03. सुशील कुमार पटेल पिता जान सिंह पटेल 30 वर्ष निवासी भिलाई खुर्द कमांक 02 थाना उरगा जिला कोरबा
04. अजय कुमार पटेल पिता रिशपाल पटेल 30 वर्ष निवासी भिलाई खुर्द कमांक 02 थाना उरगा जिला कोरबा
05. संजय कुमार सारथी पिता छबिलाल 32 वर्ष निवासी मोतीसागर पारा हनुमान मंदिर थाना कोतवाली जिला कोरबा
06. जितेन्द्र कुमार पटेल पिता मधुप पटेल 32 वर्ष निवासी भिलाई खुर्द कमांक 02 थाना उरगा जिला कोरबा
07. धनीराम यादव पिता साधुराम यादव 55 वर्ष निवासी सुभाष ब्लाक पोस्ट ऑफिस के सामने चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा
08. सरजू कुमार जांगड़े पिता शिवलाल जांगड़े 30 वर्ष निवासी चारपारा थाना मालखरौदा जिला सक्ती हा०मु० मुड़ापार कोरबा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा







