कोरबा। कोरबा-पश्चिम अंतर्गत थाना कुसमुण्डा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी के 6 अलग-अलग प्रकरणों का खुलासा किया। इस कार्यवाही अंतर्गत में एक वयस्क कथित आरोपी को गिरफ्तार किया गया, साथ ही 2 विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही की गई। उनके कब्जे से चोरी का माल-मशरूका बरामद किया गया है।
बताया जा रहा हैं की मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर दबिश देकर उन्हें पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके अंतर्गत थाना कुसमुण्डा के अपराध क्रमांक 83/2026 धारा 305(क), 331(4) बीएनएस का प्रकरण, जिसमें कपड़ा दुकान में छप्पर तोड़कर चोरी की गई थी। थाना कुसमुण्डा के अपराध क्रमांक 74/2026 धारा 331(4), 305(1) बीएनएस का प्रकरण, जिसमें एक दुकान में चोरी की गई थी। थाना कुसमुण्डा के अपराध क्रमांक 217/2025 धारा 305, 331(4) बीएनएस का प्रकरण, जिसमें घर में चोरी की गई थी।
थाना कुसमुण्डा के अपराध क्रमांक 219/2025 धारा 305, 331(4) बीएनएस का प्रकरण, जिसमें घर में चोरी की गई थी। थाना कुसमुण्डा के अपराध क्रमांक 142/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस का प्रकरण, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक सामान एवं अन्य वस्तुओं की चोरी की गई थी। थाना उरगा के अपराध क्रमांक 372/2026 धारा 305(1), 331(4) बीएनएस का प्रकरण, जिसमें मोबाइल दुकान में चोरी की गई थी।
थाना कुसमुण्डा क्षेत्र की 5 घटनाओं में विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता पाई गई। थाना उरगा के 1 प्रकरण (मोबाइल दुकान चोरी) में भी बालकों की संलिप्तता पाई गई। सभी बालकों के विरुद्ध किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही की गई है। वयस्क कथित आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी एवं विधि-संघर्षरत बालकों के कब्जे से मोबाइल फोन, इनवर्टर व बैटरी, कपड़े एवं जूते तथा अन्य घरेलू व इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया गया है।
पुलिस अन्य फरार कथित आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। शीघ्र ही सभी फरार कथित आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। क्षेत्र में हो रही लगातार चोरियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु अभियान जारी रहेगा।







