कोरबा। अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अवैध शराब बिक्री करते 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 20 पाव देसी प्लेन शराब एवं बिक्री रकम जप्त किया गया है। उक्त कार्रवाई मानिकपुर चैकी पुलिस द्वारा की गई है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुभाष ब्लॉक के दो व्यक्ति अपने एक्टिवा वाहन में देसी मदिरा रखकर कुशा भट्टा देसी शराब भट्टी के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर मानिकपुर पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान आरोपियों के कब्जे से 180 एमएल वाली 20 पाव देसी प्लेन शराब बरामद की गई। साथ ही बिक्री रकम ₹200 भी जप्त किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार किया। इसके पश्चात आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(ख) के तहत विधिवत कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपीगण :
1. याकुल सोनी, पिता सामवेल सोनी, उम्र 31 वर्ष, निवासी सुभाष ब्लॉक C-H 05, SECL मानिकपुर, कोरबा।
2. गौरी शंकर चौहान, पिता स्व. अमृतलाल चौहान, निवासी सुभाष ब्लॉक, मानिकपुर, कोरबा।







