नई दिल्ली।नथिंग ने अपने वियरेबल्स के पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए नए वायरलेस ईयरबड्स को लॉन्च कर दिया है। भारत में इसे 10,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया गया है। नए ऑडियो प्रोडक्ट में बहुत सी खासियत है। बता दें कि यह नथिंग ईयर (1) का सक्सेसर है, कंपनी का दावा है कि इसकी 600,000 से अधिक यूनिट बिकी हैं। आइये इस ईयरबड के बारे में जानते हैं।
नथिंग ईयर (2) के स्पेसिफिकेशंस
बेसिक फीचर्स की बात करें तो इस वायरलेस ईयरबड्स में अपने 11.6mm डायनामिक ड्राइवर की सुविधा है। बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इसमें एक नया डुअल-चेंबर डिजाइन भी पेश किया गया है। कंपनी ने डुअल कनेक्शन के साथ यूजर्स को आसानी से दो डिवाइस के बीच स्विच करने देता है। बता दें कि Nothing Ear (2) एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) के सपोर्ट के साथ आता है।
वायरलेस ईयरबड्स IP54 वाटर-रेसिस्टेंट हैं, जबकि चार्जिंग केस IP55 है। इसमें नॉइज केंसिलेशन मोड के बीच स्विच करने और वॉल्यूम एडजस्टमेंट करने के लिए टच कंट्रोल है।
कॉलिंग फीचर
कॉलिंग फीचर की बात करें तो इस प्रोडक्ट में एआई नॉइज रिडक्शन एल्गोरिदम के साथ नथिंग्स क्लियर वॉइस तकनीक मिलती है, जो क्लियर आवाज देगा और बैकग्राउंड नॉइस को फिल्टर करेगा। हर ईयरबड पर तीन माइक्रोफोन होते हैं।
फास्ट चार्ज
ANC बंद होने के साथ चार्जिंग केस को पूरा चार्ज करने के बाद इसका नया Ear (2) ईयरफोन 36 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। कंपनी का कहना है कि फास्ट चार्ज के साथ डिवाइस 10 मिनट के चार्ज पर 8 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। ईयर (2) 2.5W तक वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है और नथिंग फोन (1) जैसे संगत डिवाइस पर रिवर्स चार्ज कर सकता है।







