झारखंड/बोकारो। आरोपी महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में तीन लेडी कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। मामला बोकारो का है।
छरअसल चास महिला थाने की पुलिस ने एक महिला को मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ा था। आरोपी पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गई थी। लेडी कॉन्स्टेबल जब उसे पकड़ने पहुंचीं तो पुलिस ने महिला के पैर बांध दिए। इसके बाद उसे टांगकर थाने तक लेकर आईं। इसका किसी ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला एसपी तक पहुंच गया। इसके बाद एसपी ने एक्शन लेते हुए तीनों लेडी कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।







