Home » ज्वेलर्स दुकान में लूट, हथियारबंद बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
झारखंड

ज्वेलर्स दुकान में लूट, हथियारबंद बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

रांची।  मोरहाबादी स्थित हरिहर सिंह रोड पर मंगलवार देर शाम प्रीति ज्वेलर्स दुकान में लूट की घटना सामने आई है। चार हथियारबंद बदमाशों ने दुकान में घुसकर लूटपाट की और कुछ ही मिनटों में फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार अपराधी तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे थे। सभी के पास हथियार थे, जिनके बल पर उन्होंने दुकान में मौजूद लोगों को डराया और करीब 1 किलो चांदी के जेवरात तथा 10 हजार रुपये नकद लूट लिए। वारदात इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

अपराधियों की पहचान करने में जुटी पुलिस :  घटना की सूचना मिलते ही बरियातू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा :  फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Search

Archives