जांजगीर चांपा। शराब के नशे में दो दोस्तो ने मिलकर तीसरे दोस्त की चाकू से हमला कर हत्या की है। अकलतरा पुलिस ने दोनों आरोपी करण सोनी 20 वर्ष और शिव कुमार बघेल 27 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। शराब पीने के बाद तीनो के बीच आपसी विवाद होने पर घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी अनुसार मृतक आकाश कुर्रे अपने दो दोस्त करण और शिव के साथ 12 अगस्त की शाम को शराब पीने के लिए ग्राम तरोद स्थित भट्टी से शराब लेकर तीनो कुछ दूर जाकर पीने लगे।
इस दौरान तीनों के बीच आपसी विवाद गाली गलौज होने के बाद करण सोनी और शिव बघेल ने आकाश कुर्रे को पकड़ा और करण सोनी ने अपने पास रखे चाकू को आकाश कुर्रे के पेट में हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, परिजन उसे बिलासपुर लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि अकलतरा थाने में हत्या की धारा 103(1),3(5) बीएसपी के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ करने पर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त हथियार चाकू और मोटर साइकिल को जब्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।







