Home » नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाला फरार आरोपी 10 साल बाद गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा

नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाला फरार आरोपी 10 साल बाद गिरफ्तार

जांजगीर चांपा। पोस्ट ऑफिस में बाबू की पद पर नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी आखिरकार 10 साल बाद गिरफ्तार हो गया है। कांति विश्वास से 70 हजार रुपए की ठगी कर आरोपी धनिश डेनियल 50 वर्ष, पिछले 10 साल से फरार था। आरोपी धनिश को उसके निवास अकलतरा से जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पूर्व में एक आरोपी दीपक ताण्डी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

थाना प्रभारी मणिकांत पाण्डेय ने बताया कि  पीड़िता कांति विश्वास ने 28 फरवरी 2016 को सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 अप्रैल 2015 को पोस्ट ऑफिस में बाबू के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर आरोपी दीपक ताण्डी,धनिश डेनियल ने मंत्रालय में अच्छी पकड़ा होने की बात कही और 70 हजार रुपए नौकरी लगाने के नाम पर ले लिए।  कुछ माह बाद जब नौकरी नहीं लगी तो मेरे द्वारा पैसा वापस मांगने पर गोल-मोल जवाब देते रहे। ठगी होने की एहसास होने पर  ठगी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में लिया गया था। जिसमें आरोपी दीपक ताण्डी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वही दूसरा आरोपी धनिश डेनियल जोकि घटना दिनांक से  लगातार 10 साल से फरार चल रहा था।

मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी धनिश डेनियल अपने निवास अकलतरा में है। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी धनिश डेनियल को पकड़ा। पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर नौकरी लगाने के नाम पर ठगी की बात स्वीकार की। उसके कब्जे से 1 हजार रुपए बरामद कर जब्त किया गया। जिसे धारा 420, 34 ipc के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Search

Archives