Home » यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पुलिस का विशेष अभियान
जांजगीर-चांपा

यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पुलिस का विशेष अभियान

जांजगीर। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए गुरूवार को यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस ने नाबालिग वाहन चालकों और स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 9 वाहन को जब्त कर पालकों और नाबालिग बच्चों को न्यायालय पेश किया जाएगा, जबकि 15 स्कूली वाहनों के द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार नहीं पाए जाने से वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। अभियान के तहत वाहन को हेड लाइट आधा काला नहीं पाये गये 5 वाहन के चालकों से 1500 रुपए, बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाये जाने पर 6 वाहन के चालकों से 1800 रुपए, अवैधानिक रूप से नो पार्किग में वाहन खड़ी करने वाले 8 वाहन के चालकों से 2400 रुपए, प्रतिबंधित मार्ग में वाहन प्रवेश करने के 1 वाहन के चालकों से 2500 रुपए, वाहन में प्रेशर हार्न लगा पाये गये 1 वाहन के चालक से 800 रुपए, मालवाहक में सवारी बैठाकर परिवहन करते पाए गए 2 वाहन के चालकों से 600 रुपए, 15 स्कूली वाहनों के द्वारा गाइडलाइन का उल्लंघन करते पाए जाने पर 13 हजार 700 रुपए समन शुल्क लिया गया। साथ ही 9 नाबालिग बच्चों के द्वारा वाहन चलाते पाए जाने पर वाहन जब्त किए गए हैं।

Search

Archives