जांजगीर-चांपा। नेताजी चौक के पास मुख्य सड़क पर स्थित लक्ष्मी बैंगल जनरल स्टोर में जांजगीर पुलिस ने छापा मारकर चार लाख रुपये के अवैध रूप से भंडारित विभिन्न प्रकार के पटाखे जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि रिहायशी इलाके में इस जनरल स्टोर में बड़ी मात्रा में अवैध पटाखों का भंडारण किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां दुकान के कई कमरों से पटाखे बरामद हुए। जब्त पटाखों की अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये है। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।







