Home » कोरबा के बरातियों ने जांजगीर-चांपा में की मारपीट, एक गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा

कोरबा के बरातियों ने जांजगीर-चांपा में की मारपीट, एक गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। कोरबा के ग्राम कुचैना से बारात गए कुछ बारातियों ने जांजगीर-चांपा के सत्तीगुड़ी में मारपीट की घटना को अंजाम दिया। मामले में पंतोरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 जून को ग्राम सत्तीगुड़ी में जिला कोरबा के ग्राम कुचैना से रात्रि में बरातियों का आगमन हुआ था। इस दौरान नाचने की बात को लेकर गांव वाले तथा बरातियों के बीच विवाद हो गया। इसमें आरोपी दुर्गेश कंवर 22 वर्ष निवासी कुचैना थाना कुसमुंडा एवं लालू उर्फ अजीत 25 वर्ष निवासी नेवरियापारा भेलवाडीह थाना कटघोरा कोरबा तथा उनके 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या करने के उद्देय से सत्यम् कंवर, छबीलाल कंवर निवासी सत्तीगुड़ी पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद वे वहां से फरार हो गए। हमले में घायल सत्यम् कंवर व छबीलाल कंवर को उनके परिजनों द्वारा एनकेएच चाम्पा अस्पताल में भर्ती कराया गया। छबीलाल कंवर की हालत बिगड़ने पर उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया था। सूचना पर चौकी पंतोरा में आरोपी लालू उर्फ अजीत एवं उनके 3 अन्य साथियों के विरूद्ध 29 जून को अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था।

प्रकरण में आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी कि मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी दुर्गेश कंवर निवासी कुचैना कुसमुण्डा अपने घर पर मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना को अंजाम देना बताया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

Search

Archives