Home » क्रोकोडायल पार्क के सामने दुकान में सिलेंडर से लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी
जांजगीर-चांपा

क्रोकोडायल पार्क के सामने दुकान में सिलेंडर से लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी

जांजगीर-चांपा। कोटमी सोनार स्थित क्रोकोडायल पार्क के सामने एक दुकान में सिलेंडर से अचानक आग लग गई। आग लगने के साथ ही आसपास क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। आग से किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।मिली जानकारी के अनुसार कोटमी सोनार के क्रोकोडायल पार्क के आसपास ग्रामीण चाट और गुपचुप के खोमचे लगाते है। रोज की तरह सोमवार को भी यहां खोमचे लगाए गए थे। इसी दौरान मोहन थवाईत की दुकान में रखा सिलेंडर लीक हो गया और उसमें आग लग गई। किसी को कुछ समझ में आता, इससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आसपास के ठेलों को आनन-फानन में दुकान से दूर हटाया गया। आग से किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। इसकी सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची।

Search

Archives