Home » शराब पीने से दो युवकों की मौत का मामला : दो आरोपी गिरफ्तार, रची गई थी हत्या की साजिश
जांजगीर-चांपा

शराब पीने से दो युवकों की मौत का मामला : दो आरोपी गिरफ्तार, रची गई थी हत्या की साजिश

जांजगीर-चांपा। थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही में शराब सेवन से 2 युवकों की मौत मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने इसकी जानकारी प्रेस वार्ता कर दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  घटना दिनांक 15 सितंबर को सूरज यादव और मनोज कश्यप ने ग्राम करही में शराब विक्रेता से शराब खरीदकर सेवन किया था। शराब सेवन के तुरंत बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान दोनां की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सूरज और मनोज अक्सर शराब पीकर वाद-विवाद करते थे, जिससे परेशान होकर उन्होंने हत्या की साजिश रची। मुख्य आरोपी भोला टण्डन उर्फ सुरेन्द्र टंडन और उसके चचेरे भाई अनिल टण्डन ने अंग्रेजी जिप्सी शराब में सुहागा मिलाकर मृतकों को दिया था। आरोपियों के कब्जे से सुहागा रेपर और बड़ा सूजा बरामद किया गया है।

आरोपियों के विरुद्ध धारा 103(1), 61(2), 123 BNS के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों में भोला टण्डन उर्फ सुरेन्द्र टण्डन पिता शिवनाथ टंडन उम्र 25 साल निवासी करही थाना बिर्रा और अनिल टण्डन पिता शिवनाथ टंडन  35 साल निवासी करही थाना बिर्रा जिला जांजगीर-चाम्पा शामिल हैं।

Search

Archives