Home » अश्लील वीडियो बनाया, फिर ब्लैकमेल कर कई बार किया दुष्कर्म, CAF का जवान गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा

अश्लील वीडियो बनाया, फिर ब्लैकमेल कर कई बार किया दुष्कर्म, CAF का जवान गिरफ्तार

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF)  जवान इसहाक खलखो (37) पर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है, पीड़िता ने 31 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी छत्तीसगढ़ शस्त्र बल की दूसरी वाहिनी में सकरी, बिलासपुर में तैनात है। अब पुलिस ने आरोपी इसहाक खलखो 37 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि फरवरी माह में मेला ड्यूटी के दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। घटना से पीड़िता मानसिक रूप से परेशान थी, लेकिन डर के चलते पहले शिकायत दर्ज नहीं कराई। आखिरकार 31 अगस्त को पीड़िता ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई।

शिवरीनारायण पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर BNS की धारा 64(2) के तहत मामला दर्ज किया। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सूचना मिली कि आरोपी अपने थाने में आने वाला है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया।

इसहाक खलखो की गिरफ्तारी से यह संकेत मिला है कि छत्तीसगढ़ पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सजग है और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि पीड़िता को हर संभव मदद और न्याय मिले।

Search

Archives