Home » स्कूल में हादसा : छज्जा गिरने से 5 बच्चे घायल
जांजगीर-चांपा

स्कूल में हादसा : छज्जा गिरने से 5 बच्चे घायल

जांजगीर-चांपा-  ग्राम पुटपुरा में एक शासकीय स्कूल में हादसा हुआ है। छज्जा गिरने से 5 बच्चे घायल हुए हैं। छात्राओं का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुआ। हादसे में कक्षा 6वीं की 4 छात्रा और एक छात्र घायल हुए हैं।  सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। शिक्षा यादव को ज्यादा चोट आई है। उसके सिर पर 4 से 5 टांके लगे हैं।

Search

Archives