Home » ट्रक और कार में भिड़ंत, दो की मौत, 3 गंभीर, वृंदावन बांके बिहारी के दर्शन के लिए जा रहीं थीं महिलाएं
जयपुर

ट्रक और कार में भिड़ंत, दो की मौत, 3 गंभीर, वृंदावन बांके बिहारी के दर्शन के लिए जा रहीं थीं महिलाएं

धौलपुर। सदर थाना क्षे़त्र में रविवार सुबह एक ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार मुरैना मध्य प्रदेश की रहने वाली एक ही परिवार की 4 महिलाएं कार से वृंदावन बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए जा रही थी। तभी सामने से आ रहे ट्रक से कार की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार चालक मुकेश के साथ एक महिला निर्मला गुप्ता 45 की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार में सवार महिला महादेवी 52 वर्ष, सरस्वती 50 वर्ष और हीरो देवी 49 को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें से महिला महादेवी की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है।
सदर थाने के कांस्टेबल गणेश शर्मा ने बताया कि हादसा ट्रक स्टेरिंग फेल होने से हुआ है। चलते ट्रक की स्टेरिंग फेल होने से ट्रक दूसरी साइड में जा रही कार से भिड़ गई। उन्होंने बताया कि मृतकों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने ट्रक और कार को जब्त कर लिया है।

Search

Archives