Home » इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट, सुनामी की चेतावनी, अमेरिकी देश इक्वाडोर में बिजली संकट
दुनिया

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट, सुनामी की चेतावनी, अमेरिकी देश इक्वाडोर में बिजली संकट

रूस के खिलाफ लोहा ले रहे यूक्रेन को भी मिलेगी मदद

ईरान पश्चिम एशिया में इस्राइल और हमास का हिंसक संघर्ष बीते छह महीने से जारी है। इसी बीच ईरान की तरफ से हुए हमलों के कारण एक और युद्ध का मोर्चा खुलने की आशंका है। दुनिया के कई बड़े देश पश्चिम एशिया की संवेदनशील स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इस्राइल का सहयोगी अमेरिका लगातार उसकी मदद कर रहा है।

ताजा घटनाक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने इस्राइल के साथ-साथ यूक्रेन को भी आर्थिक मदद मुहैया कराने की पहल की है। उन्होंने, सांसदों से हाउस सहायता पैकेज का समर्थन करने की अपील की है। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने इस्राइल के अलावा यूक्रेन के लिए भी हाउस सहायता पैकेज तैयार किया है। उन्होंने इसका समर्थन करते हुए इसे शीघ्र पारित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर वह पैकेज जारी करने के आदेश पर ‘तुरंत’ हस्ताक्षर कर सकेंगे। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच भी युद्ध 26 महीने से अधिक समय से जारी है। आए दिन एक दूसरे के ठिकानों को निशाना बनाए जाने की खबरें सामने आ रही हैं।

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट, सुनामी की चेतावनी

एक अन्य अहम घटनाक्रम में बुधवार देर रात इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट की खबर सामने आई। ज्वालामुखी विस्फोट के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई बड़े विस्फोट हुए हैं और हजारों लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की गई है।

लोगों को दो दिनों तक घरों में रहने का फरमान

दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, जलविद्युत संयंत्रों में पानी का स्तर गंभीर रूप से कम हो गया है। इससे देश में एक बड़ा बिजली संकट पैदा हो गया है। हालात नाजुक होने के कारण सरकार और स्थानीय प्रशासन ने बुधवार को सभी सार्वजनिक और निजी कर्मचारियों को दो दिनों के लिए घर पर रहने का आदेश दिया।

Search

Archives