Home » US-Iran War: ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी आए अमेरिका के साथ, ईरान को दी धमकी
दुनिया

US-Iran War: ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी आए अमेरिका के साथ, ईरान को दी धमकी

नई दिल्ली।  ईरान के खाड़ी देशों पर किए गए ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बाद यूरोप के कई बड़े देशों ने सख्त रूख अपनाया है। फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन ने एक संयुक्त बयान जारी कर ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी अमेरिका के समर्थन में खुलकर सामने आए। वेस्ट एशिया के नेताओं ने साफ कहा है कि वे अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के जवाबी हमलों को रोकने के लिए तैयार हैं।

इन तीनों देशों के नेताओं ने संयुक्त बयान जारी कर ईरान के हालिया हमलों पर गहरी नाराजगी जताई है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा कि वे ईरान के लापरवाह हमलों से बेहद चिंतित हैं। उनका कहना है कि इन हमलों से क्षेत्र में मौजूद उनके सैनिकों और नागरिकों की जान खतरे में पड़ रही है।

Search

Archives