Home » दो फाइटर जेट क्रैश, 2 हेलीकॉप्टर पर भी हमला, 24 घंटे में ईरान ने यूएस को दिए बड़े झटके
दुनिया

दो फाइटर जेट क्रैश, 2 हेलीकॉप्टर पर भी हमला, 24 घंटे में ईरान ने यूएस को दिए बड़े झटके

पायलट लापता

अमेरिका । पिछले पांच हफ्तों से जारी अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध अब अपने सबसे खतरनाक और अनिश्चित दौर में पहुंच गया है। ईरान ने पिछले 24 घंटे में अमेरिकी लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। यही नहीं बचाव अभियान में लगे दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर भी ईरानी हमले की चपेट में आ गए हैं।

दरअसल, शुक्रवार को ईरान ने एक अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक ईगल को निशाना बनाया, इस घटना में विमान के दो चालक दल सदस्यों में से एक को बचा लिया गया है, जबकि दूसरा अब भी लापता है। चालक की तलाश के लिए ईरान ने इनाम की घोषणा की है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी विशेष बलों ने दो सीटों वाले अमेरिकी एफ-15ई जेट के दो चालक दल सदस्यों में से एक को बचा लिया है, जबकि दूसरा अभी भी लापता है। अमेरिकी वायु सेना के लड़ाकू विमान एफ-15ई स्ट्राइक ईगल में एक पायलट और एक हथियार प्रणाली अधिकारी सवार होते हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि इन दोनों में से किसे बचाया जा सका।

एक दूसरी घटना में ईरान ने कुवैत के ऊपर उड़ान भर रहे अमेरिकी ए-10 वारथॉग अटैक एयरक्राफ्ट को निशाना बनाया, जिससे विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयरक्राफ्ट पर भी ईरान ने भारी गोलीबारी की जिसके बाद वे किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा।

Search

Archives