Home » ‘तबाही मचाने को तैयार हैं ट्रंप’, अमेरिका का प्रस्ताव ठुकराने पर व्हाइट हाउस ने दी चेतावनी
दिल्ली-एनसीआर दुनिया

‘तबाही मचाने को तैयार हैं ट्रंप’, अमेरिका का प्रस्ताव ठुकराने पर व्हाइट हाउस ने दी चेतावनी

नई दिल्ली। अमेरिका की शर्तों पर ईरान नहीं झुका है, जिसके कारण ट्रंप काफी भड़क गए हैं। इस बीच व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान ईरान को बेहद सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में शांति के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि ईरान युद्ध समाप्त करने के समझौते को स्वीकार नहीं करता है, तो उसे भयानक कार्रवाई और पहले से कहीं अधिक करारे झटके का सामना करना पड़ेगा। लीविट ने जोर देकर कहा कि ट्रंप की चेतावनियां केवल दिखावा या धोखा नहीं हैं, बल्कि वे तबाही मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

अमेरिका ने ईरान को आगाह किया है कि वह अपनी सैन्य पराजय की वास्तविकता को स्वीकार करे और दोबारा कोई गलती न करे, अन्यथा उसे इसका भारी खामियाजा भुगतना होगा। रायटर के अनुसार, खाड़ी देशों की ओर ईरानी हमले भी बढ़े हैं। यूएई ने पांच मिसाइल और 17 ड्रोन इंटरसेप्ट करने का दावा किया। सऊदी अरब ने कई ड्रोन मार गिराने की पुष्टि की, जबकि कुवैत में मिसाइल मलबा गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित रही।

Search

Archives