Home » श्रीलंका के पास ईरानी जहाज पर सबमरीन अटैक : 87 लोगों की मौत, समुद्र से कई लोगों के शव बरामद
दिल्ली-एनसीआर दुनिया

श्रीलंका के पास ईरानी जहाज पर सबमरीन अटैक : 87 लोगों की मौत, समुद्र से कई लोगों के शव बरामद

नई दिल्ली। श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास बुधवार को ईरान की नौसेना का जहाज पनडुब्बी हमले के बाद डूब गया। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, हमले में 87 लोगों की मौत हो गई है, कई लोग अब भी लापता हैं, जिनमें 32 की हालत गंभीर है।

श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता बुद्धिका संपथ ने कोलंबो में पत्रकारों से कहा कि जहाज डूबने से 87 लोगों की मौत हो गई, डूबने वाले क्षेत्र से कुछ ईरानी नाविकों के शव मिले हैं। बाकी की तलाश जारी है।

180 लोग थे सवार, बचाव अभियान जारी

श्रीलंका के विदेश मंत्रालय बताया कि जहाज पर कुल 180 लोग सवार थे और संकट की सूचना मिलते ही श्रीलंका ने नौसेना के जहाज और वायुसेना के विमान बचाव मिशन पर भेजे।
श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. अनिल जयसिंघे के अनुसार, 79 लोगों को अस्पताल लाया गया। एक की हालत बेहद गंभीर है। सात को आपात उपचार दिया जा रहा है। अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
आईआरआईएस डेना एक मौज-क्लास फ्रिगेट था, जो विशाखापत्तनम में आयोजित बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास मिलन 2026 में भाग लेकर ईरान लौट रहा था। उसी समय जहज पर हमला हुआ।

अमेरिका ने स्वीकारा हमला

यूएस डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने कहा कि एक अमेरिकी पनडुब्बी ने अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में मौजूद ईरानी युद्धपोत को निशाना बनाया। यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुश्मन पर इस तरह का पहला हमला है। इससे पहले दिन में श्रीलंकाई नौसेना ने हिंद महासागर में जहाज के डूबने की पुष्टि की थी।

यूएस-इजरायल-ईरानः युद्ध का पांचवां दिन

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष अब और व्यापक हो गया है। यूनाइटेड स्टेट और इजराइल ने तेहरान सहित कई शहरों पर हवाई हमले किए हैं। 28 फरवरी 2026 को शुरू हुए इस युद्ध में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत के बाद हालात तेजी से बिगड़ गए।

Search

Archives