Home » ब्राजील: हवा में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, क्रैश में छह लोगों की मौत
दुनिया

ब्राजील: हवा में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, क्रैश में छह लोगों की मौत

रियो डी जनेरियो। ब्राजील के रविवार को पश्चिमी रियो डी जनेरियो में दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराकर क्रैश हो गए, जिससे जबरदस्त आग लग गई और यह आग जमीन पर खड़ी कई गाड़ियों तक फैल गई।

न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, यह हादसा शहर के पश्चिमी हिस्से में रेक्रेइओ डॉस बांडेइरंटेस इलाके में हुआ। फायरफाइटर्स ने कहा कि हेलीकॉप्टर हवा में टकराए और एक इलेक्ट्रिक कार डीलरशिप की पार्किंग में जा गिरे, जिससे आग लग गई और कम से कम 20 गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। कम से कम छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है; सभी मृतक हादसे का शिकार हुए विमानों के क्रू मेंबर थे।

क्रैश से लगी जबरदस्त आग

लोकल मीडिया की तस्वीरों में क्रैश वाली जगह से घना काला धुआं उठता हुआ दिखाई दिया, क्योंकि टक्कर के बाद कई गाड़ियों में आग लग गई थी। ब्राजील के डिजिटल न्यूज पोर्टल मिक्स वेले के मुताबिक, हेलीकॉप्टर एक बंद पड़े चर्च की जमीन पर गिरे, जिसे इलेक्ट्रिक गाड़ी बनाने वाली कंपनी बीवायडी ने लीज पर लिया था।

Search

Archives