Home » रूसी सेना ने किए ताबड़तोड़ हमले, दागीं 36 मिसाइलें
दुनिया

रूसी सेना ने किए ताबड़तोड़ हमले, दागीं 36 मिसाइलें

इंटरनेशनल :  रूस ने यूक्रेन पर महाप्रहार पर करते हुए  ताबड़तोड़ हमले किए हैं।  गुरुवार को  यूक्रेन के साथ जारी युद्ध में रूस की सेना ने 36 क्रूज और अन्य मिसाइलों के साथ एक बार फिर से हमला बोला है। यूक्रेनी अधिकारियों नेबताया कि उनमें से कम से कम 16 को यूक्रेनी वायु रक्षा इकाइयों ने नष्ट कर दिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख ने कहा कि देश के उत्तर, पश्चिम और दक्षिण में लक्ष्यों को निशाना बनाया गया।यूक्रेन के स्थानीय गवर्नर सेरही लिसाक ने बताया कि पूर्वी शहर पावलोह्राद में मिसाइलों के हमले में 79 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और कम से कम सात अन्य लोग घायल हो गए। पश्चिमी यूक्रेन के एक क्षेत्रीय गवर्नर मैक्सिम कोजित्स्की ने कहा कि ल्वीव प्रांत में एक ‘महत्वपूर्ण’ बुनियादी ढांचे में आग लग गई। उन्होंने हालांकि अन्य विवरण तुरंत नहीं दिया।

Search

Archives