लाहौर। लाहौर में पाकिस्तान तहरीक.ए.इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान के आवास पर हाई वोल्टेड ड्रामा देखने को मिला। लाहौर पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए भारी लाव लश्कर के साथ पहुंच गई है। जबकि इमरान खान के सैकड़ों समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता ऐसे किसी भी प्रयास का विरोध करने के लिए एकत्र हो गए हैं।
दरअसलए पाकिस्तान की एंटी टेररिज्म कोर्ट ने इमरान खान की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद लाहौर के जमान पार्क में भारी पुलिस बल पहुंच गई है।







