Home » पावरसिटी कोरबा के प्रतिभावान युवा नील जोसेफ को यूएसए में मिला मि. छत्तीसगढ़ का खिताब
दुनिया

पावरसिटी कोरबा के प्रतिभावान युवा नील जोसेफ को यूएसए में मिला मि. छत्तीसगढ़ का खिताब

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में स्वदेश की ऊर्जा बन रहे कोरबा के होनहार युवा नील जोसेफ को यूएसए में मि. छत्तीसगढ़ एनआरआई 2025 के खिताब से सम्मानित किया गया है।

शिकागो। मूल रूप से कोरबा निवासी और पिछले 20 वर्षों से अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के लॉस एंजेलेस शहर में निवासरत नील जोसेफ को मि. छत्तीसगढ़ एनआरआई 2025” के खिताब से नवाजा गया। नील जोसेफ ने अपनी स्कूली और कॉलेज की पढ़ाई कोरबा और भिलाई से पूरी की है और वर्तमान में वे लॉस एंजेलेस स्थित बैंक में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं।

नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (एनएसीएचए), जिसे छत्तीसगढ़ प्रवासी भारतीय संघ के नाम से भी जाना जाता है, ने 2 अगस्त को शिकागो में अपना तीसरा अंतर्राष्ट्रीय छत्तीसगढ़ एनआरआई सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस आयोजन में अमेरिका और कनाडा समेत विभिन्न देशों से छत्तीसगढ़ी प्रवासी भारतीयों ने भाग लिया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य वैश्विक नेटवर्किंग को बढ़ावा देना और छत्तीसगढ़ी संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करना था।

सम्मेलन का विशेष आकर्षण रहा मि. एवं मिस छत्तीसगढ़ एनआरआई 2025” प्रतियोगिता

मि. छत्तीसगढ़ एनआरआई 2025 – नील जोसेफ (लॉस एंजेलेस, मूल निवासी कोरबा)
मि. छत्तीसगढ़ एनआरआई 2025 – शशि साहू (शिकागो, मूल निवासी भिलाई)

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अमेरिका और कनाडा के छत्तीसगढ़ी प्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित हुईः

1. रैम्प वॉक और परिचय राउंड
2. टैलेंट राउंड
3. प्रश्नोत्तर राउंड

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने (एनएसीएचए) के प्रयासों की सराहना की और प्रवासी छत्तीसगढ़ियों से राज्य सरकार से जुड़कर निवेश एवं विकास के अवसरों को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।

शाम के सत्र में वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी ने छत्तीसगढ़ विज़न 2047 प्रस्तुत किया और यह घोषणा की कि जल्द ही राज्य में एनआरआई कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा, ताकि प्रवासी छत्तीसगढ़ियों और राज्य सरकार के बीच सहयोग को और मजबूत किया जा सके।

कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती दीपाली सराओगी ने बताया कि यह (एनएसीएचए)का तीसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन है, जो हर दो साल में आयोजित किया जाता है, और इस बार भी सदस्यों का उत्साह और सहभागिता सराहनीय रही।

Search

Archives