Home » पांच दिवसीय भारत यात्रा पर नेपाल की विदेश मंत्री देउबा
दुनिया

पांच दिवसीय भारत यात्रा पर नेपाल की विदेश मंत्री देउबा

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं। वह द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा के उद्देश्य से 18 से 22 अगस्त तक पांच दिवसीय यात्रा पर रविवार को नई दिल्ली पहुंची।

नेपाली विदेश मंत्री की यह यात्रा विदेश सचिव विक्रम मिस्री की काठमांडू यात्रा के एक सप्ताह बाद हो रही है। वहीं, आरजू राणा देउबा की भारत यात्रा ने गोरखा भर्ती के मुद्दे को फिर से हवा दे दी है। भारत ने जब अग्निपथ योजना लागू की थी, तो इसे लेकर नेपाल सरकार ने भी विरोध जताया था। तब से भारतीय सेना में नेपाली गोरखाओं की भर्ती रुकी हुई है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के निमंत्रण पर राणा भारत आ रही हैं। कार्यभार संभालने के बाद राणा की यह पहली आधिकारिक विदेश यात्रा है।

Search

Archives