ऑस्ट्रेलिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है । यहां एक मुस्लिम सांसद के साथ ऐसी घटना घटी है, जिसके बाद आम मुस्लिम लड़कियों की यूरोप में सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं । ऑस्ट्रेलिया में एक मुस्लिम सांसद ने बुधवार को कहा कि उन्होंने संसदीय निगरानी संस्था से शिकायत की है कि उनके एक पुरुष सहकर्मी ने कथित तौर पर उनसे शराब पीने और ‘मेज पर नाचने’ का आग्रह किया।
बताया जा रहा है 30 साल की महिला सांसद सीनेटर फातिमा पेमैन को उनके सहकर्मी ने उनसे कहा, “चलो आपको थोड़ी शराब पिलाते हैं और आपको मेज पर नाचते हुए देखते हैं।” उन्होंने इस घटना को लेकर औपचारिक शिकायत दर्ज करा दी है, लेकिन इस बात का खुलास नहीं हो पाया कि उनके साथ सहकर्मी कौन था और ये घटना कब की है।
उन्होंने दावा किया है कि एक कार्यक्रम के दौरान सहकर्मी ने उन्हें शराब पीने और टेबल पर डांस करने के लिए कहा, जो उन्होंने ठुकरा दिया। पेमैन ने कहा कि सहकर्मी ने कई ड्रिंक्स लेने के बाद ऐसी अनुचित टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “उसने मुझसे कहा—‘चलो आपको थोड़ी शराब पिलाते हैं और टेबल पर नाचते हुए देखते हैं।’” पेमैन ने सहकर्मी से कहा कि हर चीज की एक सीमा होती है और इसके बाद उन्होंने औपचारिक शिकायत दर्ज करा दी।
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब ऑस्ट्रेलियाई संसद पहले से ही यौन उत्पीड़न और अनुशासनहीन व्यवहार के मामलों के चलते आलोचनाओं के घेरे में है। इससे पहले 2021 में पूर्व स्टाफर ब्रिटिनी हिगिन्स ने आरोप लगाया था कि संसद भवन में एक सहकर्मी ने उनका रेप किया था। बाद में हुई समीक्षा में पता चला था कि संसद में अत्यधिक शराब सेवन, उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार आम बात है। पेमैन की शिकायत पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और न ही यह स्पष्ट है कि घटना कब हुई और सहकर्मी कौन है ।







