सऊदी अरब में सेना तैनात करेंगे पाकिस्तान और तुर्किए
रियाद। यमन में ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ छिड़ी जंग अब क्षेत्रीय संघर्ष का रूप ले चुकी है। मक्का और मदीना को निशाना बनाकर किए गए हूती हमलों के बाद सऊदी अरब, तुर्किए और पाकिस्तान ने अपने ‘मक्का संयुक्त रक्षा समझौते’ को औपचारिक रूप से लागू कर दिया है। इसके तहत तीनों देशों ने सऊदी अरब में अपनी सैन्य ताकतों और क्षमताओं की तेजी से तैनाती सुनिश्चित करने का बड़ा फैसला लिया है।







