Home » सेवन पाइंट में जानें पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की ज्वाइंट स्टेटमेंट की बड़ी बातें
दुनिया

सेवन पाइंट में जानें पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की ज्वाइंट स्टेटमेंट की बड़ी बातें

रोम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली में कहा कि भारत और इटली के बीच संबंधों में मजबूती मिली है। दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग भी बढ़ा है। भारत-इटली इनोवेशन सेंटर पर काम चल रहा है।

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ एक संयुक्त प्रेस बयान में पीएम मोदी ने कहा कि मुझे और मेरे प्रतिनिधिमंडल को दिए गए भव्य स्वागत के लिए मैं पीएम मेलोनी का धन्यवाद करता हूं। रोम को दुनिया में ‘शाश्वत शहर’ (Eternal City) के रूप में जाना जाता है। भारत में मेरा लोकसभा क्षेत्र, काशी, भी इसी तरह जाना जाता है। जब दो सभ्यताएं मिलती हैं, तो चर्चाएं किसी एजेंडे तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि उनमें इतिहास की गहराई, भविष्य की झलक और मित्रता की सरलता देखी जा सकती है।

  • इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ एक संयुक्त प्रेस बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में मुझे प्रधानमंत्री मेलोनी से कई बार मिलने का अवसर मिला। यह भारत और इटली के बीच निरंतर सहयोग को दर्शाता है।
  •  पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए गंभीर चुनौती हैं। जिम्मेदार लोकतंत्र सिर्फ आतंकवाद की आलोचना नहीं करते। पीएम मोदी ने कहा कि इटली टेरर फाइनेसिंग के खिलाफ भारत के साथ है।
  • इटली की PM मेलोनी के साथ बातचीत के बाद PM मोदी ने कहा कि हमने भारत-इटली संबंधों को और मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की। हम एक भारत-इटली इनोवेशन सेंटर पर काम कर रहे हैं।
  • पीएम मोदी के साथ संयुक्त प्रेस बयान में इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने कहा, “आज, यहाँ रोम में, हम अपने संबंधों को और मज़बूत कर रहे हैं, यहां तक कि एक विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक – जो दो देशों के संबंधों में अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। इसलिए, मुझे लगता है कि यह कहना सही होगा कि अब इटली और भारत पहले से कहीं ज़्यादा करीब आ गए हैं। हमारे संबंध अब अपनी पूरी क्षमता दिखाने में सक्षम हैं।
  • ऐसा पिछले साढ़े तीन सालों में PM मोदी के साथ मेरी हुई 7 मुलाकातों की वजह से भी है, जिनके दौरान हम एक-दूसरे को और एक-दूसरे के नज़रिए को गहराई से जान पाए हैं। हमने सम्मान और आपसी भरोसे पर आधारित एक सच्ची दोस्ती भी बनाई है। मैंने व्यक्तिगत रूप से PM के विज़न, उनके व्यावहारिक दृष्टिकोण और उनके नेतृत्व की सराहना करना सीखा है। यह इस बात से भी ज़ाहिर होता है कि सरकार में कई साल बिताने के बाद भी वे अपने नागरिकों के बीच कितने लोकप्रिय हैं। मुझे लगता है कि हमारी इस दोस्ती ने हमें इतनी तेज़ी से काम करने में बहुत मदद की है।
  •  जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके प्रतिनिधिमंडल का यहां रोम में स्वागत करना मेरे लिए सम्मान और खुशी की बात है। मेरा सच में मानना ​​है कि हमारे दोनों देशों के संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। मेरे मित्र, नरेंद्र मोदी 2014 से भारत का नेतृत्व कर रहे हैं। लेकिन आज, इटली की उनकी यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है। इससे पहले, किसी भारतीय PM की द्विपक्षीय यात्रा 2000 में हुई थी यानी 26 साल पहले। आज, इस यात्रा के साथ, हम न केवल इस अंतराल को भर रहे हैं, बल्कि मिलकर हमने अपने संबंधों में नई जान डालने का भी फ़ैसला किया है। यह यात्रा उस रास्ते की पराकाष्ठा है जिसे हमने मिलकर दृढ़ संकल्प के साथ बनाया है, ताकि हम अपने आपसी संबंधों को अब तक के सबसे ऊँचे स्तर तक मज़बूत कर सकें।”
  •  पीएम मोदी के साथ बातचीत के बाद इटली की PM मेलोनी ने कहा कि भारत-इटली संबंध अब अपनी पूरी क्षमता को साकार करने में सक्षम हैं। भारत और इटली ने सम्मान और आपसी विश्वास पर आधारित दोस्ती कायम की है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में नौवहन की स्वतंत्रता होना महत्वपूर्ण है।

Search