Home » गाजा में हमास से आमने-सामने की लड़ाई लड़ रही इजरायली सेना, फलस्तीन राष्ट्रपति ने जताई चिंता
दुनिया

गाजा में हमास से आमने-सामने की लड़ाई लड़ रही इजरायली सेना, फलस्तीन राष्ट्रपति ने जताई चिंता

यरुशलम। इजरायली सेना गाजा सिटी के भीतर पहुंच गई है और वहां कई स्थानों पर उसकी हमास लड़ाकों से आमने-सामने की लड़ाई हो रही है। गुरुवार को इजरायली कार्रवाई में गाजा सिटी समेत पूरी गाजा पट्टी में 19 लोग मारे गए हैं।

बेंजामिन नेतन्याहू न्यूयॉर्क के लिए रवाना

इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भाग लेने के लिए इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गए हैं। वह वाशिंगटन जाकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात भी करेंगे। इस मुलाकात में गाजा में युद्धविराम के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है।

इजरायल का हाउती के प्रमुख ठिकानों पर हमला

इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने गुरुवार को यमन की राजधानी सना पर हमला किया। इन हमलों में हाउती संगठन के प्रमुख सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।

इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा है कि हमने हाउती के कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें बर्बाद कर दिया है। यह हमला हाउती के इजरायल के एइलात शहर पर किए गए ड्रोन हमले के जवाब में किया गया है। ड्रोन हमले में 22 लोग घायल हुए थे।

Search

Archives