Home » न्यूयॉर्क के भारतवंशी मेयर ममदानी ने उठाया कोहिनूर हीरा की वापसी का मुद्दा
दुनिया

न्यूयॉर्क के भारतवंशी मेयर ममदानी ने उठाया कोहिनूर हीरा की वापसी का मुद्दा

बोले- किंग चार्ल्स से मिला तो उनसे कहूंगा

वाशिंगटन। न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय को कोहिनूर हीरा भारत को लौटाने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही है।

बुधवार को 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों के पीडि़तों की याद में आयोजित समारोह से कुछ घंटे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय मूल के मेयर ममदानी ने यह टिप्पणी की। जब उनसे पूछा गया कि अगर किंग चार्ल्स से अलग से बात करने का मौका मिले तो वे क्या कहेंगे, तो ममदानी ने जवाब दिया कि अगर मुझे किंग से अलग से बात करने का मौका मिले, तो मैं शायद उन्हें कोहिनूर हीरा भारत को लौटाने के लिए प्रोत्साहित करूंगा। बाद में उसी दिन किंग चार्ल्स ने 9/11 मेमोरियल एंड म्यूजियम में मेयर ममदानी से मुलाकात भी की। दोनों के बीच हाथ मिलाया गया, लेकिन बकिंघम पैलेस ने ममदानी के बयान पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। ममदानी के कार्यालय ने भी यह स्पष्ट नहीं किया कि मुलाकात के दौरान उन्होंने यह मुद्दा किंग के समक्ष उठाया या नहीं।

Search

Archives