Home » भारत ने वायुसेना के सी-130 विमान से भेजी 10 टन अतिरिक्त राहत सामग्री
दुनिया

भारत ने वायुसेना के सी-130 विमान से भेजी 10 टन अतिरिक्त राहत सामग्री

काठमांडू। नेपाल और तिब्बत के सीमावर्ती इलाकों में भोटे कोशी और त्रिशूली नदियों में आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें अब तक कम से कम 626 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,482 से अधिक लोग लापता हैं।

भारत ने तुरंत अपनी दोस्ती और इंसानियत का हाथ आगे बढ़ाया है। इस भीषण संकट के बीच उम्मीद की किरण जगाते हुए भारतीय वायुसेना ने बड़े पैमाने पर मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान शुरू किया है। वायुसेना का एक सी-130जे विमान प्रभावित परिवारों के लिए दवाएं और भोजन जैसी 10 टन आवश्यक जीवन रक्षक राहत सामग्री लेकर नेपाल पहुंच चुका है। भारतीय वायुसेना ने अपनी तैयारियों को और तेज कर दिया है, जिसके तहत सी-17 ग्लोबमास्टर और अतिरिक्त सी-130 विमानों के जरिए और अधिक भारी राहत सामग्री भेजने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

अचानक आई बाढ़ के बाद स्थानीय अधिकारियों की मदद के लिए शनिवार को 11 सदस्यों वाली एक भारतीय टीम नेपाल पहुंची। भारतीय दूतावास के सूत्रों के अनुसार, नेपाल सरकार के अनुरोध पर यह टीम भेजी गई है, जिसमें मेडिकल स्टाफ और टनल रेस्क्यू के विशेषज्ञ शामिल हैं। इस टीम को हिमालयी देश में अचानक आई बाढ़ से प्रभावित इलाकों में भेजा जा रहा है, जहां बड़े पैमाने पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं।

Search

Archives