Home » नेपाल में फिर डोली धरती, रिक्टर पैमाने पर इतनी रही तीव्रता, दहशत में लोग
दुनिया

नेपाल में फिर डोली धरती, रिक्टर पैमाने पर इतनी रही तीव्रता, दहशत में लोग

नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत में बुधवार भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई। राहत की बात यह है कि इस घटना में फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

नेपाल में बार-बार क्यों आता है भूकंप? :  नेपाल में हाल के दिनों में भूगर्भीय हलचलें तेज हुई हैं। बीते सप्ताह भी पश्चिमी नेपाल के लुंबिनी प्रांत में स्थित रुकुम पूर्व जिले में 5.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। हालांकि, राहत की बात यह है कि स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को आए इस ताजा भूकंप से अब तक किसी भी प्रकार के जान-माल या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। हिमालयी देश नेपाल दुनिया के सबसे सक्रिय टेक्टोनिक प्लेट क्षेत्रों में स्थित है। यह देश अत्यंत संवेदनशील भूकंपीय जोन 4 और 5 के अंतर्गत आता है। भारतीय और यूरेशियन प्लेटों के आपसी टकराव और दबाव के कारण यहां लगातार भूगर्भीय हलचल होती रहती है, जिससे क्षेत्र में अक्सर भूकंप के झटके आते रहते हैं।

Search

Archives