Home » BLA ने पाकिस्तान के 29 सुरक्षाबलों को किया ढेर, संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान
दुनिया

BLA ने पाकिस्तान के 29 सुरक्षाबलों को किया ढेर, संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

नई दिल्ली।  बलूच लिबरेशन आर्मी यानी BLA का दावा है कि उसने कलात और क्वेटा में दो अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तान के 29 सुरक्षाबलों को ढेर कर दिया है। BLA ने संघर्ष जारी रखने का ऐलान भी किया है।

BLA ने अपने बयान में बताया कि उसकी स्पेशल यूनिट फतह स्क्वाड ने क्वेटा में पाकिस्तानी सैन्यकर्मियों को ले जा रही बस पर IED हमला किया। यह हमला BLA की खुफिया इकाई ZIRAB द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर अंजाम दिया गया।

ZIRAB ने पाकिस्तानी सेना पर रखी पैनी नजर- ZIRAB लगातार उस बस पर पैनी नजर रख रहा था, जो पाकिस्तानी सैन्यकर्मियों को कराची से क्वेटा लेकर जा रही थी. इसी दौरान BLA ने उस पर IED से अटैक कर दिया। इस हमले में 27 पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मौके पर ही मारे गए, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है बस में कुछ कव्वाली गायक भी सवार थे। बीएलए ने कहा कि बस में मौजूद कव्वाली कलाकार उनके निशाने पर नहीं थे, इसलिए उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया।

इसी बीच, BLA ने कलात के हजार गांजी इलाके में एक और IED हमला किया, जो पाकिस्तानी सेना की गाड़ी को निशाना बनाकर किया गया था। इस हमले में दो सैनिक मारे गए। कलात में हुए इस ऑपरेशन में सेना के इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी भारी नुकसान पहुंचा।

BLA ने ली जिम्मेदारी – BLA ने दोनों हमलों की जिम्मेदारी ली और कहा कि पाकिस्तानी सेना के खिलाफ उनकी जंग तब तक जारी रहेगी, जब तक बलूचिस्तान को आजादी नहीं मिल जाती। साथ ही चेतावनी दी कि पाकिस्तान की सेना को इसकी कीमत चुकानी होगी। इससे पहले 11 मार्च को बीएलए के लड़ाकों ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया था जिसके बाद हड़कंप मच गया था। ट्रेन में 440 यात्री सवार थे। इस हमले में बीएलए ने 26 लोगों को मार डाला था, जिनमें 18 सुरक्षाकर्मी भी शामिल थे।

Search

Archives