टॉम्ब्लेन। पूर्वी फ्रांस के टॉम्ब्लेन शहर के पास रविवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। यहां एक नागरिक विमान, जो कई स्काईडाइवर्स को ले जा रहा था, दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नैन्सी के पास हुए विमान हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने ये जानकारी दी है।
हादसे के बाद विमान में धमाके का खतरा बरकरार : क्षेत्रीय प्रसारक फ्रांस थ्री ग्रैंड एस्ट ने बताया कि मरने वालों की संख्या अधिक होने की उम्मीद है और दुर्घटना के बाद विमान में धमाके का खतरा बना हुआ है।
पुलिस ने जनता से सल्वाडोर अलेंदे स्ट्रीट के आसपास के क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह किया है। पुलिस ने लोगों से घटनास्थल पर यात्रा न करने को कहा है, ताकि आपातकालीन सेवाओं और जांचकर्ताओं को निर्बाध पहुंच मिल सके। दुर्घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।







