Home » स्टूडियो में लाइव टेलीकास्ट कर रही थी एंकर, न्यूज़ चैनल की बिल्डिंग पर आ गिरा इजरायली मिसाइल
दुनिया

स्टूडियो में लाइव टेलीकास्ट कर रही थी एंकर, न्यूज़ चैनल की बिल्डिंग पर आ गिरा इजरायली मिसाइल

तेहरान। इजराइल के हमलों में अब तक ईरान के 200 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, जबकि ईरानी हमलों में इजराइल के दो दर्जन से ज्यादा लोग मारे गए हैं और दोनों देश अभी भी एक दूसरे पर हमले जारी रखे हुए हैं। हाल ही में खबर सामने आई है कि इजराइल ने एक और बड़ा हमला करते हुए ईरान के एक ब्रॉडकास्टिंग ऑफिस पर हमला किया है।

तेहरान टाइम्स की ख़बर के मुताबिक, सोमवार को इजरायल ने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन पर हमला किया है। जब यह हमला हुआ तो न्यूज एंकर स्टूडियो में समाचार पढ़ रही थी। इस हमले का खौफनाक वीडियो लाइव भी दिखाई दिया।

तेहरान टाइम्स ने बताया कि इजराइल ने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (आईआरआईबी) पर यह हमला किया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हिजाब पहनी एक महिला एंकर बड़े उत्साह से न्यूज पढ़ रही है और इसी बीच उसके ऑफिस पर हमला हो जाता है।

कैमरे में रिकॉर्ड हुआ खौफनाक मंजर

वीडियो में देखा जा सकता है कि हमले के बाद स्टूडियो के अंदर बहुत तेज धमाका सुनाई देता है और फिर मलबा गिरने लगता है। तेज आवाज सुनकर महिला एंकर चौंक जाती है और फिर जल्दी-जल्दी वहां से भाग जाती है। हमला इतना भयानक था कि स्टूडियो पूरी तरह हिलने लगा और बैकग्राउंड से अल्लाहु अकबर, अल्लाहु अकबर की आवाजें आने लगीं। समाचार पढ़ रही न्यूज एंकर को जब भारत के लोगों ने सुना तो उन्हें भाषा समझ में नहीं आ रही थी। जो वहां बोली जाती है। बस अंदाजा लगाया जा रहा है कि समाचार पढ़ रही है।

Search