Home » 7 आईएस आतंकवादी गिरफ्तार, सैन्य खुफिया एजेंसी की बड़ी कार्रवाई
दुनिया

7 आईएस आतंकवादी गिरफ्तार, सैन्य खुफिया एजेंसी की बड़ी कार्रवाई

बगदाद। इराक की सैन्य खुफिया एजेंसी ने उत्तरी निनवेह प्रांत में सात संदिग्ध इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। इराकी सैन्य खुफिया निदेशालय ने कहा कि उत्तरी निनवेह प्रांत में सटीक खुफिया जानकारी और गहन क्षेत्रीय निगरानी के आधार पर ये गिरफ्तारियां की गईं। संदिग्धों को संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, निनवेह ऑपरेशंस कमांड के मेजर मोआतज अल-लुहैबी ने कहा कि ये लोग 2014 में प्रांत पर आईएस के नियंत्रण के दौरान संगठन से जुड़े होने के कारण वांछित थे। उन्होंने कहा कि वे अपने गुटों के साथ काम करते रहे और इराकी सुरक्षा बलों और नागरिकों पर हमलों में शामिल रहे।

इराक ने 2017 में आईएस पर जीत की घोषणा की थी, लेकिन समूह के बचे हुए सदस्य अभी भी शहरों, रेगिस्तानों और दूरदराज के इलाकों में छिटपुट हमले करते रहते हैं। इससे पहले 12 अगस्त को, इराकी आतंकवाद-रोधी सेवा (आईसीटीएस) ने कहा था कि उसके बलों ने कई प्रांतों में कई अभियानों में 11 आईएस आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।

Search

Archives