ऑफिस में घंटों कुर्सी पर बिताने की वजह से ब्लड प्रेशर, कमर दर्द, डायबिटीज, मोटापा, डिप्रेशन जैसी समस्याओं का कारण भी सिटिंग जॉब बन सकती हैं। ऐसे में आगे जा कर यही समस्याएं बहुत बड़ी हो सकती हैं। इस कड़ी में आज हम आपको सिटिंग जॉब वालों के लिए खास टिप्स लेकर आए हैं जिससे आपको इन परेशानियों से निजात दिलाने में मदद मिलेगी।
पानी पीते रहें: शरीर के लिए पानी किसी अमृत से कम नहीं है। यह ना केवल आपको ओवरईटिंग करने के रोकता है, बल्कि वेट मेंटेन करने से शरीर की कार्यप्रणाली को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। ऐसे में आप कोशिश करें कि आप अपनी वर्कटेबल पर पानी अवश्य रखें और हर थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीएं।
अपनाएं एक्टिव लाइफस्टाइल: चूंकि आप अपने दिनभर का समय बैठकर बिताते हैं। जिसके कारण आप फिजिकली रूप से एक्टिव नहीं होते हैं। इसलिए अगर आप खुद को हेल्दी रखना चाहते हैं तो कोशिश करें कि आप एक एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाएं।
हल्की आवाज में गाने सुनें: जब भी आपका माइंड अपसेट हो या आपको लगे कि अब आप बैठकर काम नहीं कर पा रहे हैं तो मूड को सही करने के लिए आप हल्की आवाज में गाने सुन सकते हैं। ऐसा करने से आपका माइंड बहुत रिलेक्स होगा। साथ ही जब हम मानसिक रूप से थकने लगते हैं तो शारीरिक रूप से भी थकान होने लगती है।
बैग में रखें हेल्दी स्नैक्स: लेकिन बीच-बीच में जब काफी भूख लगती हैं तो हम अनहेल्दी स्नैकिंग करने लग जाते हैं, जो आपकी हेल्थ को प्रभावित करता है। इसलिए आप कोशिश करें कि आप लंच के साथ-साथ अपने बैग में कुछ हेल्दी स्नैक्स भी रखें। इससे आपको हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
स्ट्रेचिंग करें: पीठ सीधी करके बैठें, फिर पैरों को धीरे-धीरे सामने की तरफ उठाएं। ये 10-10 के सेट में 3 बार करें। धीरे-धीरे सेट बढ़ा भी सकती हैं। जब भी चेयर से खड़े होने का मौका मिले, थोड़ा कमर को ट्विस्ट करें, स्ट्रेचिंग होती रहेगी। पैर के पंजों यानी टोज़ पर कुछ कुछ सेकेंड के लिए खड़ी होकर देखें। थकान दूर होगी।
चाय को करें स्विच: इससे यकीनन काफी अच्छा लगता है। लेकिन बार-बार चाय या कॉफी का सेवन करना अच्छा नहीं माना जाता है। कैफीन की अधिकता के कारण बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। इतना ही नहीं, इससे ओवर ऑल हेल्थ पर विपरीत असर पड़ता है।
लिफ्ट के बदले सीढिय़ों का इस्तेमाल करें: ऑफिस में आप कहीं भी जाएं, जैसे कि कैंटीन में, दूसरे फ्लोर पर मीटिंग के लिए या फिर कलीग्स से मिलने के लिए तो लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। इससे आपकी पूरी बॉडी फिलेक्सीबल रहेगी और पैरों की मसल्स भी एक्टिव रहेंगी।
आंखों को आराम दें: लैपटॉप या डेस्कटॉप पर काम करती हैं तो हर आधे घंटे में आंखों को थोड़ा आराम दें। पलकों को बार-बार झपकाएं। ब्रेक में आंखों पर पानी मारें। ज्यादा देर तक लैपटॉप या डेस्कटॉप पर काम करने से आंखें सूखने लगती हैं जो इंफेक्शन का कारण बन सकती है।







