Home » हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद लहसुन का तेल, जानें इसे बनाने व इस्तेमाल करने का सही तरीका
स्वास्थ्य

हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद लहसुन का तेल, जानें इसे बनाने व इस्तेमाल करने का सही तरीका

जैसे लहसुन से अनेकों स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं वैसे ही लहसुन का तेल कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं में गुणकारी होता है। इसके जीवाणुरोधी, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुणों के कारण लहसुन का तेल शरीर के दर्द से राहत दिलाने में भी बहुत प्रभावी होता है। आइए जानते हैं लहसुन का तेल बनाने का तरीका और इसके शानदार फायदों के बारे में।

  • हड्डियों को बनाए मजबूत : उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। लहसुन का तेल शरीर के किसी भी हिस्से के दर्द में राहत दिला सकता है, चाहे वह पीठ, गर्दन, घुटने, हाथ या पैर का दर्द हो। नियमित रूप से लहसुन के तेल से शरीर की मालिश करने से हड्डियां मजबूत रहती हैं, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए फायदेमंद है।
  • शरीर को गर्म रखे: लहसुन की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका उपयोग बहुत लाभकारी होता है। अगर आपको सर्दी महसूस हो रही हो, तो इस तेल की मालिश से शरीर में गर्मी आती है और ठंड से बचाव होता है।
  • बालों में रूसी की समस्या खत्म करे: बालों में रूसी एक आम समस्या है। लहसुन के तेल से बालों की मसाज करने से रूसी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
  • दांत दर्द से दिलाए छुटकारा- अगर आप भयानक दांत दर्द से पीड़ित हैं तो आपके लिए लहसुन का तेल फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप एक रूई के टुकड़े पर लहसुन के तेल की कुछ बूंद लें और प्रभावित दांत पर 10-30 मिनट तक रखें। बेहतर परिणाम के लिए इस प्रक्रिया को दिन में कम से कम 2-3 बार दोहराएं। इसमें मौजूद एलिकिन यौगिक न केवल दांत दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है, बल्कि बैक्टीरिया के संक्रमण को भी कम करता है और दांतों में कैविटी को रोकता है।

बनाने का तरीका- लहसुन का तेल बनाना बहुत आसान है: सबसे पहले लहसुन की 5 से 7 कलियाँ लें। कलियों को छीलकर बारीक काट लें या कूट लें। अब एक बर्तन में थोड़ा सरसों का तेल लें और उसे धीमी आंच पर रखें। तेल गर्म होने पर उसमें कटा या कुटा हुआ लहसुन डाल दें। करीब दो से तीन मिनट बाद गैस बंद कर दें। तेल को ठंडा होने दें। ध्यान रखें कि लगाने से पहले इसे हल्का गर्म करना फायदेमंद होता है।

लहसुन का तेल कैसे लगाएं?- इसे लगाने से पहले हल्का गर्म कर लें। दिन में दो से तीन बार जहां पर दर्द हो रहा है, वहां पर हल्के हाथों से मालिश करें। नियमित मालिश से आपको दर्द से काफी आराम मिलेगा।

 

 

डिस्क्लेमर : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। Today Studio लेख की पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

Search

Archives