क्या आप केसर पानी पीने के फायदे जानते हैं। केसर को आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर माना जाता है। केसर को सुंदरता बढ़ाने से लेकर शरीर को सेहतमंद रखने तक के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
बता दें केसर के पानी में विटामिन ए, फोलिक एसिड, पोटैशियम, कैल्शियम, मैंगनीज, सेलेनियम, जिंक, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि केसर के पानी को ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। आइए औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं।
दूर हो सकती हैं पेट से जुड़ी समस्याएं- केसर के पानी में मौजूद तत्व आपकी गट हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकते हैं। अगर आप गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको अपने डेली डाइट प्लान में केसर के पानी को शामिल कर लेना चाहिए। केसर का पानी इम्यूनिटी को बूस्ट करने और नींद की गुणवत्ता को सुधारने में भी कारगर साबित हो सकता है।
पीरियड्स के दर्द को कम करने में मददगार- पीरियड्स के दौरान कई लोगों को काफी दर्द सहन करना पड़ता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपको बता दें कि केसर के पानी का सेवन करने से पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है.
कब और कैसे पिएं केसर का पानी?- आयुर्वेद के मुताबिक बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह-सुबह केसर का पानी पीना चाहिए। एक गिलास में पानी और 4 केसर के धागे निकाल लीजिए। अब केसर के धागों को रात भर के लिए भिगोकर छोड़ दीजिए और अगली सुबह पी जाइए। महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको अपनी सेहत पर पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेंगे।
डिस्क्लेमर : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। Today Studio लेख की पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।







