Home » दुबलेपन से चाहते हैं छुटकारा तो डाईट में देसी फुड्स का करें इस्तेमाल
स्वास्थ्य

दुबलेपन से चाहते हैं छुटकारा तो डाईट में देसी फुड्स का करें इस्तेमाल

आकर्षक शरीर के लिए वजन कम करना जितना चुनौतीपूर्ण होता है वहीं दुबलापन दूर करना भी इतना आसान काम नहीं होता। बेहतर पर्सनैलिटी के लिए लोग जिम जाते हैं और अपने वजन को कम करने के लिए पसीना बहाते हैं । इसी तरह जिन लोगों का वजन काफी कम है उनके लिए भी वजन बढ़ाना कोई आसान काम नहीं, वजन को बढ़ाने के लिए भी वर्कआउट काफी मदद कर सकता है, हालांकि इसके लिए आपको वर्कआउट के साथ अपने डाइट पर विशेष ध्यान देना जरूरी होता है। अगर आप अपने दुबलेपन से परेशान हैं और बेहतर पर्सनैलिटी चाहते हैं तो अपने डाइट में देसी चीजों को शामिल कर महीने भर में फायदा पा सकते हैंं।
0 एक चम्मच घी और चीनी फायदेमंद
एक रिपोर्ट के मुताबिक घर में रखी चीनी और घी आपको हेल्दी बनाने के लिए बहुत फायदेमंद हो सकते है। आप एक चम्मच घी में एक चम्मच चीनी अच्छी तरह मिलाएं और खाने से आधे घंटे पहले इस मिश्रण को खा लें। ऐसा एक महीने तक रोजाना करने से शरीर का वजन तेजी से बढ़ेगा।
0 सूखे अंजीर व किसमिस का सेवन
सूखे अंजीर के साथ किशमिश का सेवन भी वजन बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए आप 5 सूखे अंजीर और लगभग 30 ग्राम किशमिश को रात भर पानी में भिगोने रख दें और अगले दिन इसे खा लें । एक महीने में ही आपको अपना शरीर मजबूत नजर आएगा।

Search

Archives