Home » दिल के लिए खतरनाक गुस्सा, नहीं किया कंट्रोल तो बढ़ जाएगा हार्ट अटैक का खतरा
स्वास्थ्य

दिल के लिए खतरनाक गुस्सा, नहीं किया कंट्रोल तो बढ़ जाएगा हार्ट अटैक का खतरा

अगर आपको ज्यादा गुस्सा आता है तो ठंडे दिमाग से समझ लें, ज्यादा गुस्सा आपके दिल-दिमाग की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए अपने गुस्से को कंट्रोल करने का प्रयास करें।

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो अनियंत्रित क्रोध, रक्तचाप और तनाव को बढ़ाने का काम करता है। गुस्सा करने से ब्लड वेसल्स पर दबाव पड़ता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्रांस फैट, नमक और मीठी ड्रिंक्स आर्टरीज को सख्त करती हैं और सूजन को बढ़ाकर इस दबाव को और ज्यादा बढ़ा देती हैं। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर हेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की सलाह देते हैं।

कैसा होना चाहिए डाइट प्लान?- हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स गुस्से को कंट्रोल करने में कारगर साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेरीज, हरी पत्तेदार सब्जियां और ग्रीन टी जैसे सुपर फूड्स ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर इस तरह की खाने-पीने की चीजें ब्लड वेसल्स के कार्य को सुरक्षित रखने में भी मदद कर सकते हैं।

गुस्से का सेहत पर असर- गुस्सा सिर्फ हार्ट हेल्थ पर ही नहीं, बल्कि आपको ओवरऑल हेल्थ पर भी बुरा असर डालता है। इसकी वजह से सेहत से जुड़ी अन्य कई समस्याएं भी होती हैं।

इम्यून सिस्टम पर असर- लगातार गुस्सा करने से आपकी इम्युनिटी भी कमजोर हो जाती है। कमजोर इम्यून सिस्टम होने के कारण शरीर संक्रमणों के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो जाता है। इम्यूनोलॉजी में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक गुस्सा इम्यून सिस्टम को प्रभावित कर सकता है और यह गुस्से के कारण पर निर्भर करता है।

डाइजेस्टिव सिस्टम पर असर- स्ट्रेस हार्मोन आपके पाचन को भी खराब करते हैं, जिससे पेट दर्द, एसिड रिफ्लक्स या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम हो सकता है। गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार गुस्सा इरिटेबल बाउल सिंड्रोम में कोलन मोटर और मायोइलेक्ट्रिक एक्टिविटी को भी प्रभावित कर सकता है।

मांसपेशियों को भी होता है नुकसान- गुस्सा शरीर में बहुत ज्यादा तनाव पैदा कर सकता है। इसकी वजह से सिरदर्द, पीठ दर्द और अन्य मस्कुलोस्केलेटल समस्याओं की समस्या हो सकती है। न्यूरोस्पाइन में प्रकाशित एक अध्ययन में कहा गया है कि जिन लोगों को मीडियम से लेकर ज्यादा गुस्सा आता है, उन्हें पीठ और गर्दन में दर्द की समस्या का अनुभव हुआ है।

दिल पर असर- गुस्सा हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है, जिससे लंबे समय के लिए दिल से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। जब हम गुस्सा करते हैं, तो कैटेकोलामाइन नामक स्ट्रेस हार्मोन रिलीज होने लगता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर और तेज दिल की धड़कन हो सकती है।

फायदेमंद साबित होगी डीप ब्रीदिंग- संतुलित डाइट प्लान एंगर मैनेजमेंट में असरदार साबित हो सकता है। अगर आप गुस्से पर काबू पाना चाहते हैं तो आपको हर रोज हेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करना चाहिए, गहरी-गहरी सांस लेनी चाहिए और हाइड्रेटेड रहने की कोशिश करनी चाहिए। बेहतर इमोशनल फ्लेक्सिबिलिटी और लंबे समय तक दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए लाइफस्टाइल और डाइट प्लान में सुधार करना बेहद जरूरी है।

Search

Archives