Home » पेट के लिए बेहद फायदेमंद है हरड़, पाचन शक्ति बढ़ाने से लेकर बवासीर तक में दिला सकता है राहत
स्वास्थ्य

पेट के लिए बेहद फायदेमंद है हरड़, पाचन शक्ति बढ़ाने से लेकर बवासीर तक में दिला सकता है राहत

क्या आप हरड़ के बारे में जानते हैं, अगर आपका जवाब हां में है तो निश्चित ही आप इसके गुणों को भी जानते होंगे। पर वे जो इनके औषधीय गुणों से परिचित नहीं हैं वे इसके फायदों को जानकर पेट से जुड़ी समस्या को दूर कर सकते हैं। जी हां हरड़ जिसे हर्रे के नाम से भी जाना जाता है। यह पेट के लिए बेहद फायदेमंद है। हरड़ को हरीतकी (Myrobalan) के नाम से भी जाना जाता है। आयुर्वेद में तो इसके कई चमत्कारिक फायदे बताए गए हैं। दरअसल, इसे त्रिदोष नाशक औषधि माना जाता है। यह पित्त के संतुलन को तो बनाए रखता ही है, साथ ही यह कफ और वात संतुलन को भी बनाकर रखता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरड़ में औषधीय गुणों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। हरड़ पेट की सेहत को सुधारने के लिए कारगर साबित हो सकता है। अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान हो चुके हैं और राहत पाने के लिए नेचुरल उपाय ढूंढ रहे हैं, तो हरड़ को सही तरीके से डाइट प्लान में शामिल कर लीजिए।

आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद ?- हरड़ आपकी आंखों की सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। मोतियाबिंद के मरीजों को भी हरड़ का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। अगर आप सर्दी, खांसी या फिर जुकाम की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो भी हरड़ का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। डायबिटीज पेशेंट्स के लिए भी ये औषधि काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।

बुखार से भी मिलेगी राहत- बदलते हुए मौसम में अक्सर लोगों को बुखार की समस्या का सामना करना पड़ता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरड़ बुखार कम करने में भी असरदार साबित हो सकता है। हरड़ की मदद से वेट लॉस जर्नी को भी बूस्ट किया जा सकता है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से हरड़ का सेवन करना जरूरी है।

जब खाना खाने के बाद ठीक से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है, तब पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा होती हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं को अलविदा कहने के लिए 3 से 6 ग्राम हरीतकी (Myrobalan) चूर्ण लीजिए। अब इस चूर्ण में 3 से 6 ग्राम मिश्री को मिक्स कर लीजिए। सुबह और शाम खाना खाने के बाद आपको इस मिक्सचर को कंज्यूम करना है और आपको महज कुछ ही दिनों में खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

 

डिस्क्लेमर : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। Today Studio लेख की पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

Search

Archives